शैक्षिक एवं तकनीकी अर्हताएं (National AYUSH Mission / AYUSH Health Wellness Centre guidelines):
- BNYS: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 5.5 वर्षीय बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज (BNYS) डिग्री (अनुभव अनिवार्य नहीं)।
- अथवा डिग्री धारक: B.A. (Yoga) / B.Sc. (Yoga) / M.A. (Yoga) / M.Sc. (Yoga) में उपाधि के साथ न्यूनतम 1 वर्ष का कार्यानुभव।
- अथवा पी.जी. डिप्लोमा: न्यूनतम 1 वर्षीय P.G. Diploma in Yoga के साथ 2 वर्ष का कार्यानुभव।
- अथवा प्रमाण-पत्र धारक: योग सर्टिफिकेशन बोर्ड (YCB), आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली से 'योग वेलनेस इंस्ट्रक्टर' (Yoga Wellness Instructor) प्रमाण पत्र के साथ 1 वर्ष का कार्यानुभव।
- वरीयता: कार्यानुभव प्रमाण पत्र अर्हक डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाण पत्र उत्तीर्ण करने के उपरान्त का ही मान्य होगा। संबंधित हेल्थ वेलनेस सेन्टर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) क्षेत्र के स्थानीय निवासी को वरीयता दी जाएगी।